लखीसराय, नवम्बर 3 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से रविवार को विशेष मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डीएम मिथिलेश मिश्र ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता मतदाता की जागरूकता पर निर्भर करती है। प्रत्येक मतदाता का एक-एक वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना है ताकि 6 नवम्बर को जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके।मतदाता जागरूकता रथ जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों-लखीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.