जहानाबाद, अगस्त 12 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। डीएम कुमार गौरव द्वारा मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण 2025 के तहत समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता रथ का रवाना किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रत्येक प्रखण्ड में 05 दिन प्रचार प्रसार किये जायेगे। जिसमें प्रारूप प्रकाशन के बाद जिन वोटर के नाम सूची में नहीं आए है। ऐसे वोटरों से निर्धारित 11 दस्तावेजों में से कोई एक कागजात जमा कराया जा रहा है। यदि किसी भी कारण वश किसी योग्य मतदाता का नाम प्रारूप में सम्मिलित नहीं है तो इसके लिए प्रपत्र 06 के साथ उपर्युक्त घोषणा पत्र और जरूरी दस्तावेज जमा करें। अगर 01 जुलाई 2025 तक 18 वर्ष के हो चुके है या 01 अक्टूबर 2025 तक हो जायेंगे, तो फॉर्म 06 के साथ घोषणा पत्र जमा कर नाम जुड़वाएँ। साथ ही फॉर्म 07 मतदाता सूची में नाम विलोपन हेतु एवं फॉर्म 08 स्थानांतरण,...