लोहरदगा, फरवरी 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 को लेकर आमजनों में जागरूकता हेतु मंगलवार को उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ ताराचंद द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस जागरूकता रथ के जरिये आमजनों को बताया जा रहा है कि आगामी 23 फरवरी 2026 को मतदान होना है। इसमें मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक है। मत का अधिकार मतदाता का सिर्फ अधिकार ही नहीं, कर्त्तव्य भी है। आज इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, आइटीडीए परियोजना पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार सभी संबंधित निर्वाची पदाधिकारीगण और स्वीप कोषांग की टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.