मुंगेर, अक्टूबर 12 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार विधानसभा चुनाव- 2025 को ध्यान में रखते हुए मुंगेर जिले में जीविका की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान जोश और उत्साह के साथ संचालित किया जा रहा है और जीविका दीदियां इसमें अग्रणी बन रही हैं। इस अभियान का उद्देश्य सामुदायिक संगठनों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को मतदान के प्रति प्रेरित कर लोकतंत्र को सशक्त बनाना है। इसके तहत शनिवार को धरहरा प्रखंड के औराबगीचा पंचायत स्थित अभिलाषा जीविका महिला ग्राम संगठन में विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें लगभग 100 जीविका दीदियां शामिल हुईं। बैठक के दौरान जीविका दीदियों ने मतदान शपथ लिया। वहीं, बैठक के बाद दीदियों ने 'पहले मतदान, फिर जलपान' और हमारा वोट, हमारा अधिकार जैसे नारों के साथ रैली निकाली। उन्होंने रंगोली, मेहंदी और गीतों के माध्यम से लोगों को मतदान के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.