जामताड़ा, फरवरी 20 -- जामताड़ा। नगर परिषद चुनाव के मद्देनज़र जिला प्रशासन के निर्देश पर रवि आनंद के मार्गदर्शन में डॉ. नागेन्द्र सिन्हा विद्यालय, मिहिजाम द्वारा सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय परिवार ने 23 फरवरी को होने वाले अध्यक्ष व वार्ड पार्षद चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। रैली की शुरुआत प्राचार्या चंदा मिश्रा के संदेश से हुई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी नागरिकों का मतदान करना जरूरी है। विद्यार्थियों से उन्होंने अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। सचिव नंदलाल शर्मा ने कहा कि जागरूक मतदाता ही सशक्त नगर परिषद का निर्माण करते हैं। उप प्राचार्या सीमा राऊत ने "पहले मतदान, फिर जलपान" का संदेश देते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया। ट्रस्ट सदस्या साधना देवी ने महिलाओं ...