बक्सर, सितम्बर 20 -- बक्सर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र महिलाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने व मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने को लेकर शनिवार को जिले के सभी प्रखंडों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसे आईसीडीएस व स्वीप कोषांग द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं व युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव में बक्सर जिले के मतदाता प्रतिशत को 70 प्रतिशत तक बढ़ाने व महिला मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। प्रतिभागियों ने मेहंदी की आकर्षक डिज़ाइनों में लोकतंत्र, मतदान और जागरूकता से जुड़े संदेशों को उकेरकर मतदान को महापर्व के रूप में मनाने का संकल्प लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.