मुरादाबाद, जनवरी 12 -- मुरादाबाद। दिव्य सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंधक अनित कुमार शर्मा, शिक्षाविद शशिदत्त शर्मा, शिविर पर्यवेक्षक भावना शर्मा एवं प्रवक्ता उमेश कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। शिविर के प्रथम दिन को मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान के रूप में मनाते हुए क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई। शिक्षाविद शशिदत्त शर्मा ने स्वयंसेविकाओं को एनएसएस के उद्देश्यों और सामाजिक दायित्वों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.