छपरा, जून 3 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर वोट फ़ॉर अर्थ, वोट फ़ॉर डेमोक्रेसी थीम के साथ मतदाता जागरूकता साईकिल रैली का आयोजन मंगलवार को जिला मुख्यालय के साथ- साथ सभी प्रखंडों में किया गया। इस साईकिल रैली में विद्यालय के छात्र - छात्राओं, भारत स्काउट एंड गाइड के कैडेट्स सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। जिला स्तरीय रैली राजेन्द्र स्टेडियम , छपरा से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुये पुनः राजेन्द्र स्टेडियम में समाप्त हुई। बंदोबस्त पदाधिकारी संजय कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता जरूरी है। इस रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना है। भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.