बागेश्वर, सितम्बर 23 -- मुख्य विकास अधिकारी-नोडल अधिकारी स्वीप आरसी तिवारी ने अधिकारियों की बैठक में मतदाता जागरूकता के लिए अभियान तेज करने का निर्देश दिए। उन्होंने सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यक्रमों, शिविरों, गोष्ठियों, कार्यशालाओं, स्थानीय उत्सवों, ग्राम पंचायतों की बैठकों और मेलों को स्वीप (मतदाता जागरूकता कार्यक्रम) गतिविधियों से जोड़ने के के निर्देश दिए। सीडीओ ने सभी कार्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, महाविद्यालयों, प्रशिक्षण संस्थानों और तकनीकी कॉलेजों में स्वीप से संबंधित गतिविधियां आयोजित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय कार्यक्रमों के साथ इन गतिविधियों को जोड़ने के निर्देश दिए है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए टीमों का गठन किया गया। ये टीमें खेल गतिविधियों, स्थानीय मेलों, रामलीला और सरकारी व गैर-सरकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.