फरीदाबाद, जनवरी 22 -- फरीदाबाद। गांव नचौली स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अर्चना वर्मा ने की। उन्होंने छात्राओं को मतदान के महत्व, लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका तथा जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया और बताया कि मतदान प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार एवं कर्तव्य है। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. सुशील वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने, उन्हें मतदाता के अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने तथा निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। कार्यक्रम में लगभग 289 छात्राओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.