लोहरदगा, फरवरी 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। आगामी 23 फरवरी को लोहरदगा नगर निकाय चुनाव में मतदान करने के लिए शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हैलो वोटर्स का आयोजन किया गया। अजय उद्यान से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जहां सरकारी अधिकारियों और कर्मियों ने मतदाताओं से 23 फरवरी को मतदान करने की अपील की। हाथ में बैनर, पोस्टर, तख्तियां लिए लोग शहर के बरवाटोली चौक, अपर बाजार होते हुए बड़ा तालाब के पास पहुंचे, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में स्वीप कोषांग की वरीय अधिकारी-सह- आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, जिला पंचायत राज अधिकारी अंजना दास और स्वीप कोषांग अन्य अधिकारी और कर्मी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...