कौशाम्बी, जनवरी 11 -- सिराथू विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत दारानगर में रविवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर मोहम्मद असलम ने वार्डों की वोटर लिस्ट की जांच की और नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने में सक्रिय रूप से मदद की। इस मौके पर सपा नेता ने लोगों से कहा कि लोकतंत्र महापर्व में महती भूमिका के लिए प्रत्येक व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में होना अनिवार्य है। सपा नेता कासिम हुसैन ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक का मतदान का अधिकार महत्वपूर्ण है और लोगों को मतदाता बनने के लिए प्रेरित करना हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने स्थानीय लोगों से आवाहन किया कि वह अपने परिवार के सभी सदस्यों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं, ताकि आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.