उरई, फरवरी 5 -- कोंच। नगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मतदाता जागरूकता व एसआईआर महाअभियान के तहत व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। मुहल्ला गोखले नगर स्थित सभासद प्रतिनिधि दंगल यादव के आवास से अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान भाजपा माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन एवं भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों, सभासदों और बूथ अध्यक्षों ने क्षेत्र में भ्रमण किया। विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है, ताकि वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को गंभीरता से चलाने और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने का आह्वान किया। ओपी कुशवाहा, मनीष नगरिया, रवि कुशवाहा, विकास पटेल, सुनील लोहिया, अनिल वर्मा, नरेश कुशवाहा, दंगल य...