हरदोई, नवम्बर 21 -- बेनीगंज। शुक्रवार को भाजपा नेता उमेश चंद्र के आवास पर आयोजित बैठक में मिश्रिख क्षेत्र के सांसद अशोक रावत और शिक्षक एमएलसी अवनीश कुमार के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, नगर सभासद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। मतदाता जागरूकता अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि घर-घर पहुंचने वाले बीएलओ को सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि मतदाता सूची में सही विवरण दर्ज हो सके। भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित वैश्य, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष के.पी. सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि रूपेश अंजाना, गन्ना समिति बघौली के चेयरमैन देवसेन अवस्थी, सेना से सेवानिवृत्त कर्नल आदित्य, प्रधान गुड्डू सिंह, अरविंद शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य रमेश सिंह सहित क...