पीलीभीत, फरवरी 13 -- पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत गुरुवार को तृतीय एक दिवसीय सामान्य शिविर का आयोजन नारायनपुर में किया गया। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा के निर्देशन में नारायनपुर में जागरूकता रैली निकाली गई। छात्रों ने मतदाता जागरूकता से जुड़े नारों के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान के प्रति प्रेरित किया। स्वयंसेवियों ने घर-घर जाकर महिलाओं एवं पुरुषों से संपर्क कर उन्हें मतदान के महत्व की जानकारी दी और निष्पक्ष, निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में डॉ. राजिया शकील और सोनू का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉ. अरविंद दीक्षित, शाहिद खान, अनूप कुमार शुक्ला, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. सौरभ सक्सेना, अंकित गुप्ता, डॉ. जयनारायण आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.