गुमला, फरवरी 21 -- गुमला, प्रतिनिधि। निकाय चुनाव -2026 को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को नगर भवन, गुमला में रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद क्षेत्र के दस सखी मंडलों की महिलाओं ने भाग लिया और अपनी रचनात्मकता के जरिए लोकतंत्र के महत्व को दर्शाया। प्रतियोगिता में बनाई गई रंगोली और मेहंदी डिजाइनों में मतदान से जुड़े संदेशों को आकर्षक ढंग से उकेरा गया। मेरा वोट-मेरी ताकत, पहले मतदान, फिर जलपान और हर वोट जरूरी जैसे नारों ने उपस्थित लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया। प्रतिभागियों ने 23 फरवरी को अधिकाधिक मतदान करने का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी बढ़ाते हुए मतदाता जागरूकता को घर-घर तक पहुंचाना रहा। जिला प्रशासन द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.