रांची, अगस्त 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने चुनाव आयोग पर मतदाता फर्जीवाड़ा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार में ड्राफ्ट एलेक्टोरल रोल से 65 लाख मतदाताओं के नाम कम कर दिए गए हैं। चुनाव आयोग मतदाता घटाकर भाजपा के चुनाव जीतने की मंशा में सहयोग कर रहा है। उन्होंने योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने आशंका जताई है कि एसआईआर के नाम पर अन्य राज्यों में भी ऐसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि बिहार में एसआईआर के नाम पर अनियमितता की कई शिकायतें सामने आईं। राज्य के कई हिस्सों में लोगों ने थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई कि बीएलओ उनके घर भी नहीं पहुंचे। मुख्य प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण मतदान के अधिकार और निष्पक्ष चु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.