देवरिया, नवम्बर 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। मतदाता पुनरीक्षण अभियान देश में घुसपैठियों और देश विरोधी ताकतों को कमजोर करने के लिए है। उक्त बातें रामपुर कारखाना के विधायक सुरेन्द्र चौरसिया ने भाजपा द्वारा बरियारपुर में आयोजित विशेष कार्यशाला में कहीं। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को अभियान की सफलता के लिए आवश्यक निर्देश दिए और सभी कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची की शुद्धता के लिए जुट जाने को कहा। जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने पथरदेवा के कुर्मीपट्टी में विधानसभा की बैठक में कहा कि कार्यकर्ता का इस महत्वपूर्ण कार्य में जुट जाने का आह्वान किया। इस दौरान हेमंत पाठक, हरीश शाही, विजय श्रीवास्तव, दुष्यंत राव, क्रांति सिंह, इंद्रदेव चौहान उपस्थित रहे। भाजयुमो उत्तर प्रदेश के पूर्व सदस्यता प्रभारी आनन्द शाही ने कहा कि मतदाता सूची से अ...