लखीमपुरखीरी, जनवरी 20 -- लखीमपुर, संवाददाता। एसआईआर का काम पूरा होने के बाद जिले के करीब 2.48 लाख मतदाता ऐसे हैं जिन्होंने 2003 मतदाता सूची का रिकार्ड नहीं दिया है। इन मतदाताओं को नोटिस जारी कर 2003 के साक्ष्य मांगे गए हैं। 2003 की मतदाता सूची का डिटेल न मिलने पर करीब 12 अभिलेख दिए गए हैं जो मतदाता दे सकते हैं। इसमें परिवार रजिस्टर की नकल भी शामिल है। नोटिसें जारी होते ही परिवार रजिस्टर की नकल की मांग बढ़ गई है। लोग सचिव से परिवार रजिस्टर की नकल मांग रहे हैं जिससे मतदाता सूची में नाम शामिल हो सके। मतदाता सूची का गहन प्रगाढ़ पुनरीक्षण कराया गया। काम पूरा होने के बाद मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन कर आपत्तियां मांगी गई हैं। साथ ही करीब दो लाख 48 हजार मतदाता ऐसे निकले जो नो मैपिंग में शामिल हैं। इन मतदाताओं ने 2003 की मतदाता सूची की डिटेल नह...