मऊ, फरवरी 13 -- दोहरीघाट (मऊ)। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को बीडीओ विकास शुक्ल की अध्यक्षता में स्वयं सहायता समूहों की बैठक हुई। जिसमें समूह की महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा कराए जा रहें एसआईआर में भी सहयोग करने के लिए भी चर्चा की गई। बीडीओ विकास शुक्ल ने कहा कि स्वयं सहायता समूह कि महिलाएं एसआईआर में बढ़चढ़कर अपना योगदान दे रहीं है, जिससे सभी का कार्य प्रसंशनीय है। यह कार्य आगे भी जारी रखें। साथ ही छुटे लोगों का फार्म-6 भरवाने, संशोधन समेत नोटिस प्राप्त मतदाताओं का सहयोग करें, जिससे कि किसी का नाम छूटने न पाए और न ही गलत नाम रहे। मतदाता सूची ठीक करने में सभी का योगदान होना चाहिए। बीएमएम अमरनाथ ने महिलाओं को डुप्लीकेट वोटर सत्यापन, नया मतदाता बनाने सहित अन्य जान...