फिरोजाबाद, नवम्बर 18 -- फिरोजाबाद, मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान यानी एसआईआर को लेकर राजनैतिक दल भी सक्रिय हैं। भाजपा जिला कार्यालय पर संपन्न बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को एसआईआर के संबंध में निर्देश दिए। खैरगढ़, सिरसागंज एवं जसराना मंडल की बैठक में समिति पदाधिकारियों के साथ बूथ अध्यक्ष एवं बीएलए टू उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण की जानकारी का पत्रक भाजपा द्वारा लांच किया गया है। लोकतंत्र की सुदृढ़ता के लिए हर मतदाता का मताधिकार महत्वपूर्ण है। इसलिए संगठन के सभी कार्यकर्ता जनजागरूकता अभियान को गति दें और मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें। एसआईआर प्रक्रिया सफल बनाने का पार्टी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया। योजनाबद्ध रणनीति और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। बैठक में विजय प्रताप...