दरभंगा, जून 4 -- दरभंगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में लोगों को मतदान एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तीन दिवसीय विशेष अभियान का मंगलवार से शुरू किया गया। यह अभियान विश्व साइकिल दिवस (तीन जून) से विश्व पर्यावरण दिवस (पांच जून) तक चलेगा। अभियान के पहले दिन विश्व साइकिल दिवस पर समाहरणालय सभाकक्ष के पास से दिव्यांगजनों, छात्र-छात्राओं के माध्यम से विशाल साइकिल रैली निकाली गई। रैली समाहरणालय सभागार से आरंभ होकर लहेरियासराय टावर, लोहिया चौक, लहेरियासराय रेलवे स्टेशन आदि मार्गों से होकर नेहरू स्टेडियम पहुंची। रैली का नेतृत्व जिला स्वीप आईकॉन मणिकांत झा कर रहे थे। वरीय उप समाहर्ता प्रियंका कुमारी और सोनल कुमार महतो भी साइकिल चलाकर अभियान मे शामिल हुए। डीडीसी चित्रगुप्त कुमार, उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.