अमरोहा, दिसम्बर 3 -- सदर विधायक महबूब अली के कैंप कार्यालय पर अमरोहा विधानसभा के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) की समीक्षा बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। यह बैठक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पूर्व राज्य मंत्री जावेद आब्दी को अमरोहा एसआईआर प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद हुई। बैठक में सदर विधायक महबूब अली भी मौजूद रहे। प्रभारी जावेद आब्दी ने बूथ लेवल एजेंटों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपने-अपने बूथों पर सभी मतदाताओं के फॉर्म भरवाकर बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) के पास जमा कराने हैं। सदर विधायक महबूब अली ने बताया कि सरकार द्वारा मतदाता सघन पुनःनिरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत प्रत्येक बूथ पर बीएलओ नियुक्त हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने भी बूथ स्तर पर बीएलए नियुक्त किए हैं, जिनका कार्य घर-घर जाकर मतदा...