अमरोहा, नवम्बर 27 -- गजरौला। सपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक चौधरी ने बुधवार को नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों को एसआईआर कार्य को गंभीरता के साथ लेते हुए शीघ्रता के साथ गणना पत्रक भरकर जमा करने की अपील की। सिहाली जागीर, लिसड़ी, कटाई, पूठी, बावनखेड़ी, आगापुर, भीकनपुर शुमाली आदि गांवों में ग्रामीणों से संपर्क किया। समझाया कि वह अपना गणना पत्रक भरकर जल्द जमा करें। इस दौरान पूर्व विधायक अशफाक अली खां, भूरे खां, मुशाहिद खां, अकरम, सद्दाम, गोलू चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.