बुलंदशहर, दिसम्बर 12 -- तहसील क्षेत्र के गांव मामऊ में बीएलओ द्वारा शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय के बूथ केंद्र पर बीएलए एवं ग्रामीण मतदाताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी राजनीतिक पार्टियों के घोषित किए गए, बीएलए तथा मतदाता उपस्थित हुए और एसआईआर द्वारा बन रही वोटर लिस्ट का अवलोकन कराया गया। बीएलओ जितेंद्र कुमार एवं नरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण मतदाता एवं बीएलए वोटर लिस्ट से सभी संतुष्ट नजर आए। इस मौके पर धर्मेंद्र शर्मा, अमन कुमार, धर्मेंद्र कुमार निगम, तरुण राजौरा, मुकेश पाल सिंह उर्फ मुखिया, धर्मेंद्र सिंह, लाला सिंह, प्रेमपाल सिंह, देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। ------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...