बहराइच, फरवरी 14 -- बहराइच, संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अन्तर्गत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नो मैपिंग एवं तार्किंक विसंगतियों की श्रेणी के मतदाताओं को जारी की जा रही नोटिसों, मतदाताओं की सुनवाई एवं दस्तावेजों के सत्यापन के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी समेत बीएलओ के स्तर पर की जा रही कार्यवाही की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने निर्देश दिया कि नो मैपिंग के सम्बन्ध जारी की गई नोटिस की सुनवाई तथा तार्किक विसंगतियों से सम्बन्धित मतदाताओं के सत्यापन का कार्य माह फरवरी 2026 में ही पूर्ण कर लिया जाय। डीएम ने बताया कि अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के सहयोग हेतु एक-एक अतिरिक्त अधिकारी की ड...