कन्नौज, फरवरी 2 -- कन्नौज। आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए मतदाताओं से आवश्यक अभिलेख प्राप्त कर तत्काल पोर्टल पर अपलोड किए जाएं, ताकि किसी भी मतदाता को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। तार्किक विसंगति के मामलों में नाम की वर्तनी अथवा विवरण संबंधी त्रुटियों को गंभीरता से लिया जाए और बीएलओ-ऐप के माध्यम से वर्ष 2003 की मतदाता सूची का संबंधित अंश अथवा वैध पहचान पत्र के साथ बीएलओ का प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से अपलोड कराया जाए। यह निर्देश एसआईआर के तहत मतदाता सूची से जुड़ी विसंगतियों के समाधान को लेकर मतदाताओं की सुनवाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में विधानसभावार नामित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ...