उन्नाव, फरवरी 7 -- बीघापुर। भगवंत नगर विधानसभा में चल रहे एसआईआर नोटिस के निस्तारण को लेकर भटक रहे मतदाताओं की एसडीएम ने ब्लॉक बीघापुर पहुंचकर समस्याएं सुनी। एसडीएम रणवीर सिंह को कई मतदाताओं ने फोन करके जानकारी दी कि वह कई दिन से ब्लाक बीघापुर सभागार में समस्या निस्तारण के लिए आ रहे हैं। लेकिन उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। शिकायतों के कुछ देर बाद ही एसडीएम बीघापुर ब्लॉक पहुंच गए और दर्जन भर से अधिक घूम रहे मतदाताओं के नोटिस के जवाबों के कागजातों का निरीक्षण कर उन्हें एक रजिस्टर पर पंजीकृत कराकर निस्तारित किया। इनमें अमरपुर आंव की सुनीता देवी, पप्पी,मेहरवान खेड़ा की विकास कुमार व अखिलेश कुमारी, कुल्हा बगहा की रेशमा, महाई की गोमती व विटाना मर्दनपुर की गंगादेई तथा नेहा ओसियां शामिल हैं। एसडीएम ने बताया कि निर्धारित तिथि में जवा...