गाजीपुर, दिसम्बर 3 -- भांवरकोल। स्थानीय ब्लाक परिसर सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में बीडीओ महेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में डुप्लीकेट नामों तथा अपात्र मतदाताओं का नाम शामिल होना चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। इसलिए सभी सचिव और सहायक बिना किसी विलंब के इसकी सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने बताया कि कई ग्राम पंचायतों से प्राप्त प्रारंभिक रिपोर्ट में ऐसे मतदाताओं के नाम पाए गए हैं जो या तो दो बार दर्ज हैं या फिर किसी कारणवश मताधिकार के पात्र नहीं हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक गांव में घर-घर जाकर मतदाता सूची का मिलान करें, एक ही व्यक्ति के दो स्थानों पर नाम पाए जाने पर तुरंत रिपोर्ट तैयार करें। स्थानांतरित, विवाहित, अन्य सभी ग्राम पंचायत में निवास करने वाले पुरुष व महिलाओं सहित सभी अप...