लातेहार, फरवरी 18 -- लातेहार,संवाददाता। नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के अंतर्गत लातेहार नगर पंचायत में 23 फरवरी को निर्धारित मतदान के उपरांत 27 फरवरी को प्रस्तावित मतगणना कार्य के सफल एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु प्रतिनियुक्त कर्मियों का प्रथम चक्र प्रशिक्षण स्थानीय बनवारी साहू महाविद्यालय में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम सामान्य प्रेक्षक योगेन्द्र प्रसाद की उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक एवं अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षकों को मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इस दौरान मतगणना टेबल की व्यवस्था, मतपत्रों की जांच प्रक्रिया, वैध एवं अवैध मतों की पहचान, प्रपत्रों का संधारण, परिणाम संकलन एवं घोषणा से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.