गोपालगंज, नवम्बर 13 -- मांझागढ़। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब सबकी निगाहें आज की मतगणना पर टिकी हैं। आज होने वाली मतगणना को लेकर समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत को लेकर दावा कर रहे हैं। चुनाव परिणाम आने से पहले ही चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। शुक्रवार को मांझा बाजार के नहर पर बैठे अलग-अलग दलों के समर्थक अपने-अपने नेताओं की जीत के कयास लगा रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी माहौल गर्म है। चुनाव परिणाम आने पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.