फरीदाबाद, मार्च 13 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। निकाय चुनाव के मतगणना के दिन स्मार्ट सिटी में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। आठ सौ से अधिक पुलिस कर्मी व इंडियन रिजर्व बल(आरआरबी) के जवान मतगणना केंद्रों के अलावा शहर के अंदरूनी इलाकों में दिनभर सतर्क रही। सीमावर्ती क्षेत्रों में नाके लगाकर आवागमन करने वालों पर नजर रखी जा रही थी। फरीदाबाद में दो मार्च को संपन्न निकाय चुनाव के बाद मतगणना के लिए नौ केंद्र बनाए गए थे। सामुदायिक केंद्र एसजीएम नगर, सामुदायिक केंद्र सेक्टर-28, राजकीय महिला कॉलेज सेक्टर-16ए, राजकीय महिला कॉलेज (दो) सेक्टर-16ए, डीएवी स्कूल सेक्टर-14, डीएवी स्कूल (दो) सेक्टर-14,ऑडिटोरियम डीएवी सैंटेनरी कॉलेज एनआईटी तीन, श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय महिला कॉलेज सेक्टर-दो, केएल मेहता महिला कॉलेज एनआईटी में सुबह आठ बजे से शाम तक मतगणना किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.