चाईबासा, मार्च 27 -- चाईबासा। उत्पाद विभाग द्वारा छापामारी का मुफस्सिल थाना के मतकमहातु में सावित्री पूर्ति के घर से लगभग 20 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया। उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक मंटू राजवार द्वारा 26 मार्च 2025 को सावित्री के खिलाफ अवैध रूप से महुआ शराब बेचने का मामला दर्ज किया गया है। दर्ज मामले बताया गया है कि उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि मतकमहातु में सावित्री की ओर से अवैध रूप से महुआ शराब बेचा जा रहा है। जब उत्पाद विभाग मतकमहातु पहुंची तो सावित्री उसे देखकर अपने घर से भाग गयी। घर में छापामारी कर 20 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.