चाईबासा, जनवरी 5 -- चाईबासा, संवाददाता। सदर प्रखंड अंतर्गत मतकमहातु व कमारहातु का संयुक्त मागे पर्व आगामी 27 फरवरी को मनाया जाएगा। इस निमित्त रविवार को मतकमहातु में दोनों गांव के ग्रामसभा की संयुक्त बैठक हुई। इसमें मुख्य दिउरी चंद्रमोहन देवगम की सहमति के बाद पर्व की तिथि तय किया गया। मागे पर्व की तिथि तय होने के साथ ही पूजा विधि सम्पन्न करने की तिथियां भी तय कर दी गई। 18 फरवरी को बोड़ोबोंजी, 22 फरवरी को अनादेर, 23 फरवरी को गाउमहरा, 25 फरवरी को ओतेइली/गोंवाबोंगा,26 फरवरी को गुरि: पोरोब, 27 फरवरी को मारङ पोरोब, 28 फरवरी को जातरा और 29 हरमगेया होगी। बैठक में दिउरी चंद्रमोहन देवगम ने मागे पर्व पूरी शुद्धता से मनाए जाने के लिए पूजा विधि में आवश्यक सहयोग की अपील की है। बैठक में कहा गया कि मागे पर्व की पूजा स्थल में दिउरियों के समक्ष ही पारंपरिक...