चक्रधरपुर, फरवरी 13 -- बंदगांव, संवाददाता। बंदगांव प्रखंड के लण्डुपदा पंचायत के ग्राम मतकमबेड़ा में आदिवासी समुदाय का प्रमुख पर्व मागे परब पूरे पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि मुखिया कुश पूर्ति, विशिष्ट अतिथि के रूप में कराईकेला मुखिया प्रतिनिधि बाबूराम बानरा शामिल हुए और लोगों का उत्साहवर्धन किया। मागे परब में गांव और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। मागे परब के अवसर पर देऊरी ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। कार्यक्रम में मांदर और नगाड़ा की थाप पर पूरा गांव झूम उठा। पूजा के बाद महिला-पुरुष पारंपरिक वेश-भूषा में सजधज कर नाचते-गाते हुए अखाड़ा तक पहुंचे। रात भर नगाड़ा की धुन पर महिलाएं जमकर थिरकते हुए नजर आए। इस अवसर पर मुखिया कुश पूर्ति ने कहा कि अपनी संस्कृति को बचाये रखने की जरूरत है...