चक्रधरपुर, जनवरी 1 -- चक्रधरपुर। नव वर्ष के अवसर पर युवा जागृति क्लब गुईगांव मतकमबीड़ी की ओर से एक दिवसीय खेलकूद तथा दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। गुरुवार को दोपहर 12 बजे से छोटी बच्चियों की दौड़, छोटे बच्चों का दौड़, बड़ी लड़कियों की दौड़, जवानों का दौड़, लड़कियों की बैलुन फोड़, हण्डी फोड, बूढ़ों का सूई धागा रेस, औरतों का सुई धागा रेस तथा जवानों का चींटी रेस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जबकि 2 एवं 3 जनवरी को फुटबॉल प्रतियोगिता होगा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 3 जनवरी को खेला जाएगा। जहां पुरुष वर्ग में कुल 32 टीमें हिस्सा लेगी। विजेता टीम को 30 हजार, उपविजेता टीम को 20 हजार, तृतीय एवं चतुर्थ विजेता को 10-10 हजार रुपये इनाम स्वरूप दिया जाएगा। वहीं महिला वर्ग में कुल 8 टीमें हिस्सा लेगी। जहां विजेता टीम को 15 हजार तथा उपविजेता टीम को 8 ...