लातेहार, अप्रैल 10 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के मोरवाई में संचालित मण्डल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर विहीन हो गया है। रोगियों का इलाज ठप पड़ गया है। रोगी बेहाल हो गए हैं। नर्स के भरोसे रोगियों का इलाज चल रहा है,लेकिन उक्त केंद्र में अब तक किसी डॉक्टर की पदस्थापना नहीं की गई है। ग्रामीणों के अनुसार उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दो डॉक्टर का पद सृजित है,लेकिन वर्तमान में उस केंद्र में एक भी डॉक्टर पदस्थापित नही है। जबकि कई सालों से उस केंद्र में डॉक्टर का पद खाली चल रहा है। यहां तक कि रोगियों का इलाज के लिए किसी डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति भी अब तक उस केंद्र में नही की जा सकी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार रोगियों के इलाज को लेकर कितना गम्भीर है। बरवाडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर जयवंत लकड़ा ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.