सहारनपुर, नवम्बर 15 -- शनिवार को मण्डल स्तरीय सब जूनियर बालक हैण्डबाल चयन/ट्रायल संपन्न हुआ। आरएसओ राहुल चोपड़ा के निर्देशन और सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार की देखरेख में आयोजित ट्रायल में डॉ अशोक कुमार गुप्ता द्वारा टीम का चयन किया गया। टीम में अंकुश सैनी, उज्जवल चौधरी, लक्की पंवार, लक्षय (सहारनपुर), दानिश, दीपक, सुमित चौहान, फारूख, उजैफ, मो. मुस्तफा (शामली), शौर्य कुमार, वंशित कुमार (मुजफ्फरनगर) का चयन किया गया। वहीं आरक्षित खिलाड़ी के रूप में दीपक स्टीनवाल (शामली), अर्शदीप चौधरी, मयंक पंवार, सरज चौधरी (सहारनपुर) को चुना गया। चयनित खिलाड़ी 21 से 24 नवम्बर तक अमेठी में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक हैण्डबाल प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.