लातेहार, मार्च 18 -- बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह के मण्डल के नाम से मोरवाई में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कई वर्षों से डॉक्टर नहीं है। डॉक्टर के अभाव में रोगियों का इलाज प्रभावित हो गया है। उन्हें इलाज के लिए कई जगह भटकना पड़ रहा है। पूर्व में मण्डल में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित था। इसके बाद करीब 15 साल पहले जब स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनाया जाने लगा तो मण्डल की बजाय उसे लगभग 14 किलोमीटर दूर मोरवाई में भवन को बना दिया गया। इसी बीच उस अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा मिल गया। मण्डल का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरवाई के उस भवन में संचालित होने लगा। इस स्वास्थ्य केंद्र में दो डॉक्टर का पद तो है,लेकिन वर्तमान में एक भी डॉक्टर इस केंद्र में पदस्थापित नही हैं। मुखिया आशीष कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.