चंदौली, जून 10 -- भाजपा के दीनदयालनगर मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट कुन्दन सिंह ने भाजपा काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के निर्देश और जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह के मार्गदर्शन में मण्डल के पदाधिकारियों की सोमवार को घोषणा की है। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि मण्डल उपाध्यक्ष के रूप में देविका विशि, राजेश चौहान, चंद्रकांत तिवारी, प्रभुनारायण यादव, विभूति जायसवाल, राहुल वर्मा को नियुक्त किया। जबकि जयकिशन गोंड व राजीव गुप्ता को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अतिरिक्त मण्डल मंत्री बुल्लू यादव, आराधना देवी, धीरज सोनकर, त्रिपुरारी सोनकर, कमलाकर दुबे, सपना देवी व कोषाध्यक्ष अमित सिंह चौहान बनाए गए हैं। मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा को नियुक्त किया गया। वही सोशल मीडिया आईटी का प्रभार अभिषेक सिंह व विकाश वर्मा को दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.