अयोध्या, मार्च 10 -- तारुन। भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के लिये पूर्व एवं मौजूदा अध्यक्ष सहित पांच लोगों ने नामांकन पत्र भरकर अपनी दावेदारी पेश किया। मण्डल अध्यक्ष डॉ पतिराज वर्मा ने बताया भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिये उनके अलावा पूर्व मंडलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह,पवन तिवारी,रवि प्रकाश सिंह तथा आलोक मिश्रा ने नामांकन पत्र भरकर अपनी दावेदारी पेश किया। तारुन में आयोजित चुनाव की नामांकन प्रक्रिया का भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय बहादुर तिवारी ने जायजा लिया। बताया गया कि इस प्रक्रिया के बाद जिला व प्रदेश स्तर से मण्डल अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.