मिर्जापुर, सितम्बर 20 -- पड़री, हिन्दुस्तान संवाद। स्वामी गोविंदाश्रम इंटर कॉलेज पैड़ापुर के मैदान पर शुक्रवार को खेले गए जनपदीय और मंडलीय प्रतियोगिता अंडर- 17 एवं अंडर-19 की बालिकाओं की टीम से मण्डलीय बालिका क्रिकेट टीम का चयन किया गया। चयनित बालिकाएं कानपुर में चार अक्टूबर से आयोजित प्रदेशीय विद्यालयीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता खेलेगी। अंडर 19 मे अनु मौर्य, ज्योति कुमारी, मानसी, अंजलि, शशिकरण, गंगा पांडेय, संतोषी, अंजुमन बानो, तानिया, मोरिया, रेशा यादव, शिवानी, सुनीता पाल, महिमा जायसवाल, साधना, शिवानी, करिश्मा चुनी गई। वहीं अंडर 17 की टीम के लिए सरस्वती पांडेय, प्रियंका गुप्ता, सृष्टि केसरी, जन्नत, आंचल सिंह, खुशबू, राधिका वर्मा, पूनम जायसवाल, नैना, खुशी सिंह, टीना बानो, प्रिया, सुहानी, मनोरमा, दिव्या गुप्ता का चयन किया गया। इससे पहले प...