देवरिया, अगस्त 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिला स्तरीय सीनियर महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन गुरूवार को रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। चयन में 32 खिलाडि़यों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 12 खिलाड़ी मण्डलीय चयन के लिए चयनित किए गए। राज्य स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए खिलाड़ियों का जिला स्तरीय चयन क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, सचिव मो. अकरम सिद्दीकी एवं प्रशिक्षक शकील अहमद की देख रेख में हुआ। जिसमें रिचा गुप्ता गोलकीपर, रिया कन्नौजिया, सिमरन खातुन, रोशनी राजभर, मधु कन्नौजिया, निक्की विश्वकर्मा, अंशु शुक्ला, पलक शर्मा, साक्षी कुशवाहा, आंचल गुप्ता एवं आरक्षित महिला खिलाडी में मधु चैहान व प्रियाशी कुशवाहा को चयनित किया गया। चयनित इन खिलाड़ियों का 18 अगस्त को मण्डलीय चय...