मिर्जापुर, फरवरी 5 -- मिर्जापुर, संवाददाता । मंडलायुक्त विंध्याचल मण्डल की अध्यक्षता में 20 फरवरी को आयुक्त कार्यालय सभागार में अपराह्न 02:00 बजे पेंशन अदालत का आयोजन किया गया है। विन्ध्याचल मण्डल के सेवानिवृत्त पेंशनरों के पेंशन सम्बन्धी समस्याओं का निवारण अदालत में किया जाएगा। अदालत में राजकीय कार्यालयों से सेवानिवृत्त कर्मियों के ऐसे मामले, जिनकी पेंशन / ग्रेच्युटी स्वीकृत न हुई हो, पेंशन के त्रुटिपूर्ण निर्धारण के विरूद्ध पेंशनरों की तरफ से दिए गए प्रत्यावेदन पर विचार, सेवानिवृत्त के बाद यदि वेतन आदि का पुनरीक्षण किया गया है, तो नियमानुसार पेंशन पुनरीक्षण के मामलों की सुनवाई की जाएगी। इसके अलावा ऐसे प्रकरण जिनके निस्तारण में प्रशासनिक विभाग और पेंशन विभाग में मतभेद हो और न्यायालय में लम्बित हो परन्तु पेंशनर उसे अदालत से बाहर निस्तारित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.