अयोध्या, जनवरी 10 -- अयोध्या। आद्य गुरु रामानंदाचार्य महाराज की 726 वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को मणिराम छावनी से वैष्णव परम्परा के परमाचार्य की शोभायात्रा निकाली गयी। इस शोभायात्रा का यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले मंदिरों के सामने संत-महंतो ने आरती उतारी और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज के सानिध्य व उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास के निर्देशन में निकाली गयी परम्परागत शोभायात्रा के समापन पर संतों उनके चित्र पट पर पुष्पांजलि अर्पित की। उधर निर्मोही बाजार स्थित चरण पादुका पर हनुमानगढ़ी के संतों ने भी पूजन किया। यहां वैष्णवाचार्य के चरण को प्रतिष्ठित किया गया है। नागापना समारोह के दौरान संतों को यहां शपथ दिलाई जाती है। इस तरह दर्शन भवन जानकी घाट में भी आचार्य चरण का पूजन महंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.