गोपालगंज, फरवरी 11 -- सिधवलिया। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के सकला (अगहरा) गांव निवासी असम राइफल्स के जवान मिंटू कुमार यादव (34 वर्ष) की असम में एक लॉज में ठहरने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार वे 8 फरवरी को मेघालय स्थित अपनी कंपनी से छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे। मणिपुर से मोरियानी जंक्शन पहुंचने के बाद ट्रेन में विलंब होने पर वे स्टेशन के पास स्थित एक लॉज में ठहर गए। रात में अचानक उनके पेट में तेज दर्द उठा। लॉज संचालक उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गया, जहां बुधवार अहले सुबह चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिंटू कुमार यादव वर्ष 2009 में असम राइफल्स में भर्ती हुए थे। उनकी पत्नी सविता यादव पटना में बच्चों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.