नई दिल्ली, जून 29 -- मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद से हिंसा के मामलों में तेजी से कमी आई है। वहीं मादक पदार्थ जब्ती के मामले बढ़ गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार मणिपुर पुलिस के साथ असम राइफल्स व अन्य अर्धसैनिक बल भी मई 2023 की हिंसा के बाद से हजारों की संख्या में हथियार जब्त कर रहे हैं। राज्य में पहले की अपेक्षा शांतिपूर्ण माहौल होने के बाद भी सुरक्षाबलों के सामने अभी भी प्रतिबंधित संगठनों के आतंकियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने व खोए हुए हथियारों की बरामदगी एक चुनौती बनी है। अधिकारियों ने बताया कि इस साल फरवरी में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद से राज्य में हिंसा से होने वाली मौत व घायलों की संख्या में तेजी से कमी आई है। फरवरी से जून तक आगजनी व तोड़फोड़ की एक भी घटना सामने नहीं आई, जबकि राष्ट्रप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.