नई दिल्ली, मई 15 -- मणिपुर के अशांत चंदेल जिले में म्यांमार सीमा पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। असम राइफल्स की एक यूनिट ने न्यू समताल गांव के पास उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 उग्रवादियों को मार गिराया है। यह कार्रवाई भारत-म्यांमार सीमा के नजदीक स्थित खेंगजॉय तहसील में गुप्त खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। ऑपरेशन के दौरान जब सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की तो उग्रवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने फुर्ती से मोर्चा संभाला और संयमित लेकिन सटीक जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में 10 उग्रवादी मारे गए। उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने एक्स पर इस ऑपरेशन की जानकारी दी। लिखा, "14 मई 2025 को खेंगजॉय तहसील के न्यू समताल गांव के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.