सीतामढ़ी, मार्च 17 -- बोखड़ा, संवाद सूत्र। प्रखंड के महिसौथा गांव के एक युवक की मणिपुर के खाबम बाजार में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मृत युवक महिसौथा गांव के ही स्व. बिंदेश्वर राय के पुत्र लालबाबू राय बताया गया है। वह चार वर्षों से मणिपुर के खाबम बाजार में मजदूरी का काम किया करता था। वह 14 मार्च होली के दिन दो बजे शौचालय में शौच के लिए गया था। जहां शौचालय में ही उसका लुढ़का हुआ मृत शव पाया गया। स्थानीय थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके स्वजनों को सौंप दिया है। उसके मौत के कारणों का पता नही चल पाया है। मृतक तीन भाई में सबसे छोटा है, और शादी शुदा है। उसके तीन बच्चे है। घटना के बाद मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया है, इस घटना पर बाजपट्टी विधायक मुकेश कुमार यादव, प्रखंड प्रमुख सुधीर कुमार साह एवं जिप सदस्य नन्दकुमार यादव न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.