नैनीताल, सितम्बर 10 -- हल्द्वानी। 20वीं कैडेट राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता में महिला फॉयल वर्ग का खिताब मणिपुर की मंगलेइबी चानू तक्हेल्लम्बम ने अपने नाम किया। प्रतियोगिता बुधवार सुबह नौ बजे से शुरू हुई। देर शाम तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद विजेताओं की घोषणा की गई। हिसार (हरियाणा) की प्राची ने रजत पदक जीता, जबकि महाराष्ट्र की जीजाऊ पाटिल और चंडीगढ़ की जिया शर्मा ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक हासिल किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से 71 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...